Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut ने फिल्म ‘Emergency’ में शिमला समझौता को किया Recreate

January 28, 2024

Kangana Ranaut ने फिल्म ‘Emergency’ में शिमला समझौता को किया Recreate

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी में दिवंगत भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो के शिमला समझौते को रिक्रिएट किया है। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभायी है।भारत की प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो द्वारा 02 जुलाई 1972 को शिमला, भारत में हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते से 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का औपचारिक अंत हो गया।

इसका उद्देश्य शांति स्थापित करना, भारत को सेना वापस बुलाने की आवश्यकता, कश्मीर मुद्दे का समाधान करना और बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना था। कंगना रनौत द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘इमरजेंसी’ में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ज़ी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत संचित बल्हारा और पटकथा और संवाद रितेश शाह द्वारा दिया गया है। ‘इमरजेंसी’ 14 जून, 2024 को स्क्रीन पर आने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें