Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Kangana Ranaut’ ने Dalai Lama से की मुलाकात,मीडिया से भी की बातचीत

April 16, 2024

‘Kangana Ranaut’ ने Dalai Lama से की मुलाकात,मीडिया से भी की बातचीत

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को धर्मशाला में तिब्बती अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। दलाई लामा से मिलने के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में कहा,‘‘यह दिव्य था। यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी। ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति जिसके चारों ओर सरासर दिव्यता है, इसलिए यह मेरे और पूर्व मुख्यमंत्री (जयराम ठाकुर) के लिए बहुत भावनात्मक था।

यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी।’’ कंगना रनौत मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी हैं और यहीं से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह इनके खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। हाल ही में ही में इन दोनों के बीच जुबानी वार-पलटवार चल रहा है। कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को ‘छोटा पप्पू’ कह कह डाला था। जिसके बाद दोनों में विवाद गहराता जा रहा है और जुबानी वार पलटवार लगातार जारी है। मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आते जिला चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर कंगना ने कहा कि वह भरमौर जाने के लिए खासी उत्साहित हैं।

कंगना ने कहा कि चंबा, हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत स्थान है। भरमौर जो कि मेरे संसदीय क्षेत्र मंडी, जहां से मैं चुनाव लड़ रही हूं, भरमौर की उन्नति और तरक्की के लिए हम काम करेंगे। दलाई लामा से मिलने पहुंची कंगना को देखने के लिए तिब्बती समुदाय के लोगों की खासी भीड़ जमा थी। तिब्बती लोग कंगना को बार-बार पुकार रहे थे। इस दौरान तिब्बती युवाओं व युवतियां ने कंगना के साथ सेल्फी भी ली। जिसने भी कंगना से सेल्फी के लिए आग्रह किया, किसी को भी कंगना ने निराश नहीं किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें