हिमाचल (शिव गुलेरिया) : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माथा टेका। मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश रतन भारद्वाज ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई और उसके उपरांत कंगना रनौत ने बगलामुखी मंदिर में हवन भी करवाया। उसके उपरांत साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मंडी लोकसभा चुनाव के बारे में भी चर्चा की।
