Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेजस के ट्रेलर में एक्शन अवतार में कंगना रनौत, जोश और रोमांच का लगा तड़का

October 8, 2023

तेजस के ट्रेलर में एक्शन अवतार में कंगना रनौत, जोश और रोमांच का लगा तड़का

मुंबई: कंगना रनौत स्टारर अपकमिंग फिल्म तेजस का ट्रेलर रविवार को वायु सेना दिवस के अवसर पर जारी किया गया। 2 मिनट 33 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत भारतीय लड़ाकू विमानों के हवाई शॉट्स के साथ होती है और बैकग्राउंड में कंगना की आवाज में डायलॉग होता है, ‘भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।‘लड़ाकू विमानों के शॉट्स टॉम क्रूज-स्टारर टॉप गन: मेवरिक की याद दिलाते हैं जो 2022 में रिलीज हुई थी।

ट्रेलर में दर्शकों को कंगना के मुख्य किरदार तेजस गिल से परिचित कराने से पहले रोमांचक हवाई लड़ाई दिखाई गई है और बाद में तेजस गिल के बारे में बताया गया है कि वह एक लड़ाकू पायलट के रूप में कितनी निडर और भावुक है।कंगना का किरदार तेजस पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पकड़े गए भारतीय आकाश को बचाने के लिए एक घातक मिशन पर निकलता है। उनका मानना है कि आतंकवाद दुनिया में सबके लिए पर्सनल मुद्दा होना चाहिए, क्योंकि तभी आतंक खत्म होगा।

बैकग्राउंड स्कोर को स्टनिंग विजुअल इफेट्स के साथ एग्जीक्यूट किया गया है। ट्रेलर में इम्पेक्टफुल डायलॉग्स है, जो देशभक्ति की भावना पैदा करते है।आरएसवीपी द्वारा निर्मति, तेजस सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित है और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मति है। यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें