Site icon Dainik Savera Times

कंगना रनौत ने की शाहरूख खान की फिल्म जवान की तारीफ, कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शाहरूख खान और उनकी फिल्म जवान की तारीफ की है। शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। कंगना रनौत ने सोशल मीडया पर पोस्ट शेयर किया है।इस पोस्ट में कंगना ने फिल्म जवान और शाहरुख खान की तारीफ की है।कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, नब्बे के दशक के लवर बॉय बनकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। फिर एक दशक तक शाहरुख खान ने बहुत स्ट्रगल किया अब वह 50 से अधिक उम्र में लोगों के मास सुपरहीरो बनकर उभरे हैं।

यह रियल लाइफ में किसी महानायक वाली कहानी से कम नहीं है। मुझे वह समय याद है जब लोगों ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था, लेकिन उनका संघर्ष उन सभी कलाकारों के लिए मास्टर क्लास है, जो लंबे करियर का आनंद ले रहे है। उन्हें सीखना चाहिए कि किस तरह एक बार फिर खुद को दोबारा खड़ा करें और स्थापित करें। शाहरुख खान सिनेमा के भगवान हैं, जिनकी भारत को न केवल उनके हग्स और डिंपल के कारण जरूरत है, बल्कि दुनिया को बचाने के लिए जरूरी है।

Exit mobile version