Site icon Dainik Savera Times

Kangana Ranaut की हई Twitter पर वापसी, बोलीं- ‘वापस आ कर अच्छा लगा’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को ट्विटर से मई 2021 को बैन कर दिया गया था। लेकिन प्रतिबंध लगाने के लगभग दो साल बाद एक्ट्रेस एक बार फिर ट्विटर पर वापस आ गई हैं। प्रतिबंध लगाने के बाद कंगना ने पहली बार ट्वीट करते हुए लिखा के-, “सभी को नमस्कार, यहां वापस आना अच्छा लग रहा है।”

जानकारी के लिए बता दें के एक्ट्रेस का अकाउंट पर अभी तक ब्लू टिक यानी के वैरिफाइएड नहीं है। बता दें के बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद की हिंसा से जुड़ी विवादास्पद पोस्ट करने के बाद ट्विटर ने सुश्री रनौत के खाते पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।उनके खाते ने कई बार “घृणित आचरण और अपमानजनक व्यवहार” पर ट्विटर नीति का उल्लंघन किया था।

अब अकाउंट एक्सेस वापस पाने के बाद, अभिनेत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित अपनी आगामी फिल्म “इमरजेंसी” के पर्दे के पीछे का एक वीडियो भी ट्वीट किया।कंगना रनौत ने आज शाम ट्वीट किया, “और यह समाप्त हो गया। आपातकालीन फिल्मांकन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।”ट्विटर ने पिछले साल नवंबर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खाते को भी बैन कर दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस उनकी वापिसी से बेहद खुश हैं।

Exit mobile version