Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut ने शेयर किया 18 साल पुराना वीडियो, बोलीं- ‘मुझे खुद से नफरत थी…’

September 15, 2024

Kangana Ranaut ने शेयर किया 18 साल पुराना वीडियो, बोलीं- ‘मुझे खुद से नफरत थी…’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर 18 साल पुराना वीडियो शेयर किया है। बता दें कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की थी। इसके बाद कंगना फिल्म ‘वो लम्हे’ में नजर आई थीं। कंगना ने इसके म्यूजिक लॉन्च इवेंट से जुड़ा एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह पहले जैसी दिखने के लिए कुछ भी देने को तैयार हैं।

कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह मेरी दूसरी फिल्म वो लम्हे के म्यूजिक लॉन्च का वीडियो है। उस वक्त मैं एक युवा लड़की थी और हर युवा लड़की की तरह मुझे अपने रूप-रंग से जुड़ी सभी चीजों से नफरत थी। कोई भी युवा महिला अपने को आकर्षक या फिर सुंदर नहीं मानती हैं। शायद यह उन्हें कमजोर और मासूम बना देता है। यहां तक कि मंच पर भी मैं खुद को लेकर अनिश्चित दिख रही हूं, लेकिन जैसी मैं पहले दिखती थी, वैसी दिखने के लिए कुछ भी देने को तैयार हूं। केवल लुक ही नहीं, बल्कि वैसी चुस्ती-फुर्ती भी, जिसकी उस वक्त मैंने सराहना नहीं की थी। कंगना ने महिलाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि आज आप सबसे कम उम्र की हैं, हर उम्र खूबसूरत होती है। अपने प्रति दयालु होना सीखें। भले ही आप खुद को सुंदर नही देख पा रही हो, लेकिन इस बात को जान लीजिए कि जब आप पीछे मुड़कर देखे रही होंगी तो आपको वो मिल जाएगी और आज ये भरोसा रखें कि आप सुंदर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें