Site icon Dainik Savera Times

अपने आज 36वें बर्थडे पर Kangana Ranaut ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, बोलीं- किसी का दिल दुखाया तो…

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को 36 साल की हो गईं और उन्होंने उन लोगों से माफी मांगी, जिन्हें उन्होंने जाने अनजाने में ठेस पहुंचाई है और यहां तक कि अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के लिए एक संदेश भी साझा किया।कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जहां वे हरे रंग की साड़ी पहने और बालों को पीछे की ओर बांधे हुए शाही अंदाज में दिख रही हैं।

‘धाकड़’ अभिनेत्री ने सबसे पहले अपनी मां, पिता और अपने गुरुओं (सद्गुरु और स्वामी विवेकानंद) को उनकी शिक्षाओं के लिए धन्यवाद दिया। वह फिर अपने ‘शत्रु’ से बात करने लगी। उन्हें यह कहते हुए सुना गया, “मेरे शत्रु, जिन्होंने आजतक मुझे कभी आराम नहीं करने दिया। चाहे जितनी भी सफलता मिली, फिर भी मुझे सफलता के मार्ग पे तत्पर रखा। मुझे लड़ना, संघर्ष करना सिखाया। उनकी भी मैं हमेशा आभारी रहूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “दोस्तों मेरी विचारधारा बहुत सरल है, मेरी सोच भी बहुत सरल है और मैं हमेशा ही सबका अच्छा चाहती हूं। इसके चलते अगर मैंने कभी किसी के लिए देश में या बड़ी तस्वीर के लिए किसी के लिए कुछ कहा हो और उनको उसका दुख हुआ हो, मैं उसके लिए भी क्षमा चाहती हूं।”

उन्होंने कहा कि, उनके पास केवल “स्नेह और अच्छे विचार हैं।काम के मोर्चे पर, कंगना ने हाल ही में ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग पूरी की है। उनके पास ‘इमरजेंसी’, ‘तेजस’, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड आॅफ दिद्दा’ और ‘द अवतार: सीता’ भी हैं।

Exit mobile version