Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का रास्ता साफ, मिला सेंसर सर्टिफिकेट

October 18, 2024

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का रास्ता साफ, मिला सेंसर सर्टिफिकेट

मुंबई: विवादों में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज को तैयार है। कंगना की फिल्म इमरजेंसी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। अभिनेत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर पोस्ट साझा कर अभिनेत्री ने फॉलोअर्स को अपडेट दिया है। कंगना ने लिखा हमें अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए सर्टिफिकेट मिल चुका है, हम जल्द ही रिलीज डेट अनाउंस करेंगे। आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद।

फिल्म को लेकर पिछले महीने बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आदेश दिया था कि वह सिख निकायों या व्यक्तियों द्वारा फिल्म की 6 सितंबर को रिलीज पर आपत्ति जताने पर फैसला करे।

सीबीएफसी की जांच समिति ने इस शर्त पर फिल्म को यूए सर्टिफिकेट के लिए मंजूरी दे दी थी कि फिल्म निर्माता तीन कट करें और विवादास्पद बयानों के लिए तथ्यात्मक स्रोत प्रदान करें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कट के बीच समिति ने सुझाव दिया कि फिल्म निर्माता पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बांग्लादेशी शरणार्थियों पर हमला करने वाले कुछ सीन्स को हटा दें या बदल दें।

इमरजेंसी इंदिरा गांधी द्वारा 1975-1977 के बीच लगाए गए भारत के आपातकाल पर आधारित है। आपातकाल की अवधि के दौरान नागरिक अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता पर भारी अंकुश लगाया गया था। फिल्म में कंगना रनौत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म में कंगना रनौत के साथ मुख्य भूमिका में श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, माहिमा चौधरी, अनुपम खेर, विशाक नायर समेत अन्य कलाकार हैं। फिल्म की पटकथा रितेश शाह ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें