Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut का Bollywood पर तीखा हमला… खोल दिए सारे राज़, Video हुआ Viral

October 26, 2024

Kangana Ranaut का Bollywood पर तीखा हमला… खोल दिए सारे राज़, Video हुआ Viral

मुंबई: सांसद कंगना रनौत अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहतीं है। विवादों की रानी कंगना रनौत एक बार फिर से अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोर रही हैं। मन में आता है बोल देने वाली अभिनेत्री और सांसद का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में कंगना रनौत बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खिंचाई कर रहीं है। यह पुराना वीडियो अब एक बार फिर से वायरल हो गया है। शो में मौजूद दर्शक कंगना की बातों पर हंसते रहे कि अभिनेत्रियां कैसे नकली जिंदगी जीती हैं, बूढ़ी होने पर क्या करती हैं।

वायरल वीडियो में कंगना ने कहा:

कंगना ने कहा कि उम्र चाहे जितनी भी हो अभिनेत्रियां इसे छिपाने के लिए बोटॉक्स सर्जरी करवा लेती हैं। वे अपने बालों को पीछे की ओर कंघी करती रहती हैं. ये सब क्यों? थोड़ा नेचुरल बनो. बाहर धूप में घूमो… एसी कार से एसी घर, घर से कार… थोड़ा बाहर निकलो… देखो दुनिया कैसी है। कंगना ने अभिनेत्रियों के बनावटीपन पर भी कटाक्ष किया। यह सुनकर दर्शक हंसने लगे।

यहीं नहीं कंगना ने ये भी कहा कि 35-40 की उम्र के बाद भी लोग स्टार किड्स होने का दावा करते हैं। उनकी अपनी कोई पहचान नहीं होती। उन्हें किड कहकर वे बच्चों की तरह पेश आते हैं। वे लोगों के सामने बच्चों की तरह पेश आते हैं। एक्टर भी यही करते हैं, एक्ट्रेस की तो बात ही छोड़िए। वे पिंक ग्लास पकड़कर बचकाना चेहरा बनाते हैं और कहते हैं ‘नेपोटिज्म किड’।

कुछ दिन पहले राज शामनी के साथ पॉडकास्ट में कंगना ने बॉलीवुड के लोगों की लाइफ़स्टाइल के बारे में बात की थी। बॉलीवुड में आपके दोस्त हैं या नहीं, इस सवाल पर कंगना ने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स सबसे बड़े बेवकूफ़ हैं। वे हमेशा प्रोटीन शेक की तलाश में रहते हैं।

यही उनकी ज़िंदगी है। शूटिंग न हो तो सुबह उठकर एक्सरसाइज़ करना, दोपहर में सोना, फिर उठकर जिम जाना और फिर सो जाना, टीवी देखना… यही उनकी रोज़ की दिनचर्या है। ऐसे लोग मेरे दोस्त कैसे हो सकते हैं।

‘देखिए, मैं बॉलीवुड टाइप की इंसान नहीं हूं। वहां के लोग मेरे दोस्त नहीं हो सकते। बॉलीवुड के लोग अपने ही दायरे में रहते हैं। वे सब बेवकूफ हैं। उनकी जिंदगी प्रोटीन शेक के इर्द-गिर्द घूमती है। वे टिड्डे की तरह हैं। पूरी तरह खोखले। ऐसे लोगों से आप कैसे दोस्ती कर सकते हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें