Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut ने ट्विटर फॉलोअर्स खरीदने के सुझाव को ठुकराया

May 7, 2023

Kangana Ranaut ने ट्विटर फॉलोअर्स खरीदने के सुझाव को ठुकराया

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर फॉलोअर्स खरीदने के सुझाव को खारिज कर दिया है। वह नहीं चाहती हैं कि बहुत सारे लोग उनके पर्सनल कम्यूनिकेशन देखें, जो वह फैन्स के साथ शेयर करती हैं। कंगना ने एक फैन को जवाब दिया, जिसने उन्हें दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह फॉलोअर्स खरीदने का सुझाव दिया।

सोशल मीडिया यूजर ने लिखा: कंगना आप टॉप एक्ट्रेस हैं, आपको भी अन्य एक्ट्रेसेस की तरह नकली फॉलोअर्स खरीदने चाहिए, जिनके आप बेहतर हकदार हैं।कंगना ने इसका जवाब देते हुए कहा- नहीं नहीं, मैं नहीं चाहती कि बहुत सारे लोग मेरा पर्सनल कम्यूनिकेशन देखें, जो मैं मेरे फैन्स और उनके साथ करती हूं, जो डिजर्व करते हैं।

अगर ये कम हो जाएं तो बेहतर है। भगवान कृष्ण ने कहा है कि जब तक मांगा न जाए तब तक कोई भी मूल्यवान वस्तु अर्पित न करें, इस तरह की गैरजिम्मेदारी के बुरे परिणाम होते हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो, कंगना इमरजेंसी, चंद्रमुखी 2, तेजस, मणिकर्णिका रिटर्न्‍स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा और द अवतार: सीता में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें