Site icon Dainik Savera Times

अनुपम खेर की पोस्ट पर Kangana ने लिखा, सारे सेक्सी लोग मार्च में पैदा हुए हैं

मुंबई: फिल्म तेजस में नजर आने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि सभी सेक्सी लोग मार्च के महीने में पैदा होते हैं। अनुभवी एक्टर अनुपम खेर अपना जन्मदिन 7 मार्च को मनाते हैं। बुधवार को जन्मदिन से एक दिन पहले एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने फॉलोअर्स को अपने जन्मदिन के मौके पर एक बड़ी खुशखबरी देने का वादा करते नजर आ रहे हैं।

मार्च में अपना जन्मदिन मनाने वाली कंगना ने एक्टर की पोस्ट पर लिखा, ‘सारे सेक्सी लोग मार्च में पैदा हुए हैं।‘ कंगना के साथ उनकी आने वाली दूसरी निर्देशित फिल्म इमरजेंसी में काम करने वाले अनुपम ने एक्ट्रेस को जवाब देते हुए लिखा, ‘हाहाहाहा, लेकिन आप सबसे सेक्सी हैं।’ भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित इमरजेंसी 14 जून 2024 को रिलीज होगी।

Exit mobile version