Site icon Dainik Savera Times

कन्नड़ सिनेमा की पहली सुपरस्टार B. Saroja Devi का 87 वर्ष की उम्र में निधन

बेंगलूर: दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का यहां सोमवार को निधन हो गया। फिल्म जगह के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष की थीं। सूत्रों के अनुसार, बेंगलूर के मल्लेश्वरम स्थित आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया। तमिल में उन्हें प्यार से ‘कन्नड़तु पैंगिली’ (कन्नड़ का तोता) कहा जाता था। सरोजा देवी ने 17 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ (1955) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अदाकारा को कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जाना जाता है। पहली ही फिल्म में अपने अभिनय के लिए अभिनेत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। एक अन्य दिग्गज अभिनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन के साथ उनकी तमिल फिल्म ‘नादोडी मन्नान’ (1958) ने उन्हें तमिल सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। वर्ष 1967 में शादी के बाद भी सरोजा देवी की खासकर तमिल फिल्म उद्योग में मांग बनी रही। उन्हें ‘अभिनय सरस्वती’ भी कहा जाता था।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

Exit mobile version