Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kannappa Teaser: एक्शन से भरपूर तेलुगु फिल्म ‘Kannappa’ का टीजर हुआ रिलीज, एक साथ नज़र आएंगे कई सुपरस्टार

June 15, 2024

Kannappa Teaser: एक्शन से भरपूर तेलुगु फिल्म ‘Kannappa’ का टीजर हुआ रिलीज, एक साथ नज़र आएंगे कई सुपरस्टार

मुंबई : विष्णु मंचू ,अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल जैसे सितारों से सजी तेलुगु फिल्म कन्नप्पा का टीजर रिलीज हो गया है। तेलुगु फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मंचू की मुख्य भूमिका है। फिल्म में विष्णु मंचू के अलावा अक्षय कुमार मलयालम फिल्मों की सुपरस्टार मोहनलाल, तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास, प्रीति मुकुंदन, शरतकुमार, काजल अग्रवाल आदि भी नज़र आएंगे। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी ‘कन्नप्पा’ का टीजर रोमांच से भरपूर है।

टीजर में दिखाया गया है कि कन्नप्पा इतना सक्षम है कि वह किसी की मदद के बगैर ताकतवर लोगों को मार सकता है। टीजर में एक-एक कर मोहन बाबू, सरतकुमार, काजल अग्रवाल, मोहनलाल, अक्षय कुमार और प्रभास की झलक भी दिखाई गई है। अक्षय कुमार ‘ओएमजी’ के बाद एक बार फिर इस फिल्म में भगवान शिव के रोल में नज़र आएंगे, जबकि विष्णु मंचू भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म को तेलुगु के साथ-साथ तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। टीजर भी पांचों भाषाओं में आया है।

फिल्म कन्नप्पा की कहानी भगवान शिव के भक्त रहे कन्नप्पा की जिंदगी पर आधारित है। तमिल लोक कथाओं के अनुसार कन्नप्पा की भगवान शिव में अटूट श्रद्धा थी। आंध्र प्रदेश के श्रीकालहस्तीश्वर मंदिर से उनकी किवदंती जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि कन्नप्पा शिकारी थे और उन्होंने भगवान शिव को अपनी एक आंख समर्पित कर दी थी।वे अपनी दूसरी आंख निकालते, उससे पहले ही भगवान शिव उनके सामने प्रकट हो गए थे। शिव ने कन्नप्पा को शैव संतों के 63 नयनार में से एक के रूप में सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें