Site icon Dainik Savera Times

Kantara Chapter 1 Box Office: फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 2 दिन में 100 करोड़ पार

Kantara Chapter 1 Box Office : ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और अब उनका प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 भी उसी जादू को दोहरा रहा है। रिलीज के तुरंत बाद इस फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिव्यूज हासिल किए हैं। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

फर्स्ट डे का शानदार कलेक्शन

बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 ने अपने पहले दिन भारत में 61.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसमें से हिंदी भाषी क्षेत्र से लगभग 18.5 करोड़ रुपये आए। कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बावजूद टिकट बुकिंग पहले दिन धीमी थी, लेकिन फिल्म की कहानी और ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग ने दर्शकों को थिएटर्स तक खींचा।

ये भी पढ़े : ‘आज का भारत कौशल को प्राथमिकता देता है’, ITI टॉपरों को सम्मानित कर बोले पीएम मोदी

दूसरे दिन का रिकॉर्ड

फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई है। Box Office India के मुताबिक, दूसरे दिन कांतारा चैप्टर 1 ने पूरे इंडिया में लगभग 45 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी में इसका कलेक्शन 12-13 करोड़ रुपये के करीब रहा। यानी रिलीज के दो दिनों में फिल्म ने कुल 106.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

बजट और वर्ड ऑफ माउथ

कांतारा चैप्टर 1 का अनुमानित बजट 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दो दिन में फिल्म ने अपने बजट के करीब कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता का मुख्य कारण दर्शकों के बीच बढ़ता ‘वर्ड ऑफ माउथ’ है। लोग सोशल मीडिया और थिएटर्स में फिल्म की कहानी और एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

पहले वीकेंड की उम्मीदें

विशेषज्ञों का मानना है कि पहले वीकेंड तक फिल्म आराम से अपने पूरे बजट से अधिक कमाई कर सकती है। जिस रफ्तार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले हफ्ते के अंत तक कांतारा चैप्टर 1 करीब 200 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन हासिल कर सकती है।

ये भी पढ़े : 11 बच्चों की मौत के बाद सरकार का बड़ा कदम, इस कफ सिरप की बिक्री पर लगाई रोक

दर्शक खूब कर रहे पसंद

फिल्म का प्रीक्वल होने के बावजूद दर्शकों ने इसे उतना ही पसंद किया जितना मूल कांतारा को किया था। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और अभिनय की तारीफ के साथ-साथ फिल्म के ग्राफिक्स, लोकल कल्चर और स्टोरीलाइन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version