Site icon Dainik Savera Times

होम्बले फिल्म्स की कांतारा: चैप्टर 1 की टीम ने चामुंडी दशहरा पर दी शुभकामनाएं, शेयर किया रुक्मिणी वसंत का आकर्षक पोस्टर

Kantara: Chapter 1

Kantara: Chapter 1

Kantara: Chapter 1 : होम्बले फिल्म्स की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है और कहना गलत नहीं होगा कि यह आते ही दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी है। फिल्म ने जबरदस्त रिव्यू और शानदार वर्ड ऑफ़ माउथ के साथ ओपनिंग की है। यह फिल्म दशहरा के शुभ अवसर पर रिलीज हुई है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। इसी खुशी में, मेकर्स ने चामुंडी दशहरा का जश्न भी मनाया है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर, कांतारा: चैप्टर 1 के मेकर्स ने फिल्म की प्रिंसेस कणकावती के रूप में रुक्मिणी वसंत का आकर्षक पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है –

“ಈ ದಸರಾಕ್ಕೆ ಚಾಮುಂಡಿ ದರ್ಶನ ಸಿನೆಮಾ
ಮಂದಿರದಲ್ಲಿ…
इस पावन चामुंडी दशहरा पर, ईश्वरीय आशीर्वाद हम सभी का मार्गदर्शन करें🙏

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही डिवाइन ब्लॉकबस्टर को देखें🔥
#KantaraChapter1″

कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी।

फिल्म ‘कांताराः चैप्टर 1’ के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।

Exit mobile version