Site icon Dainik Savera Times

Kantara Chapter 1: इस दिन रिलीज होगी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ Rishab Shetty ने डेट से उठाया पर्दा

मुंबई: होम्बले फिल्म्स की फ़िल्म कंतारा: चैप्टर-1, 02 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी।

होम्बले फिल्म्स की पैन-इंडिया फिल्म, कंतारा की सफलता के बाद अब फिर से मेकर्स अपनी इस फिल्म संग दुनियाभर के दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने की तैयारी में हैं।कंतारा: चैप्टर 1, 02 अक्टूबर 2025, दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।

इस बड़े प्रोजेक्ट के अभिनेता -निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने अपने किरदार की तैयारी के लिए बहुत मेहनत की है। अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए उन्होंने केरल की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट में से एक कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली है। इस कला को सीखने के लिए उनकी मेहनत ने उनकी परफॉर्मेंस को और ज्यादा असली और प्रभावशाली बना दिया है, जिससे उनका किरदार परंपरा और मजबूती का प्रतीक बन गया है।

Exit mobile version