Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिलीज हुआ Kapil Sharma और Guru Randhawa का ‘Alone’ गाना, फैंस देखते ही बोले ‘wow’

February 9, 2023

रिलीज हुआ Kapil Sharma और Guru Randhawa का ‘Alone’ गाना, फैंस देखते ही बोले ‘wow’

देश भर से तमाम प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए विख्यात कंपनी टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार के सहयोग से हास्य कलाकार एवं गायक कपिल शर्मा का गाना ‘अलोन’ गुरुवार को रिलीज हो गया।कपिल शर्मा ने योगिता बिहानी के साथ एक भावनात्मक गाना ‘अलोन’ फिल्माया है। इन दोनों के बीच अद्भुत केमिस्ट्री को दिखाया गया है। इस गाना में गायक, गीतकार एवं संगीतकार गुरु रंधावा भी हैं। गुरु और कपिल के गायन के साथ, गीत भी गुरु द्वारा रचित और लिखा गया है, जबकि संगीत निर्माण संजय ने किया है। इस गाने को मनाली की प्राकृतिक सुंदरता के बीच फिल्माया गया है। इस गाने को निर्देशक गिफ्टी ने निर्देशित किया है।

भूषण कुमार ने कहा, “हम इस गाने में कपिल शर्मा का साथ पाकर खुश हैं, जिनकी गायन प्रतिभा को दुनिया जानती है। कपिल के साथ इस गीत को गाने के लिए गुरु रंधावा से बेहतर गायक कोई नहीं हो सकता है, क्योंकि पर्दे पर और बाहर उनका तालमेल अद्भुत है और दोनों ने योगिता बिहानी के साथ मिलकर शानदार काम किया है।”संगीतकार गुरु ने कहा, “मैं कपिल पाजी को कुछ समय से जानता हूं और हमेशा उनकी अद्भुत आवाज का प्रशंसक रहा हूं, जिसके कारण मुझे उनके पहले सिंगल में उनके साथ काम करने में खुशी मिली है।

मैं बहुत खुश हूं कि जब हमने उन्हें गाने का सुझाव दिया, वह गाने के लिए तुरंत तैयार हो गए। मुझे लगता है कि जब मैं ये कहूंगी कि सुनने वाले मेरी बात से सहमत होंगे कि उन्होंने इस गाने को अपनी आवाज से शानदार बना दिया है।”कपिल ने कहा, “जबसे मुझे याद है, संगीत के प्रति मेरा जुनून रहा है। भूषण कुमार सर और मेरे सबसे प्यारे दोस्त एवं भाई गुरु पाजी की बदौलत मेरा लंबे समय का सपना आखिरकार साकार हो गया है। मुझे लगता है कि इस गीत का श्रेय गुरु को जाता है क्योंकि उन्होंने इसे गाया है।

इसके बोल लिखे हैं और साथ ही इस गीत को संगीतबद्ध भी किया है। मेरे पहले संगीत वीडियो के लिए योगिता और गुरु दोनों के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।”योगिता बिहानी ने कहा, “जब मुझे पता चला कि मैं गुरु रंधावा और कपिल शर्मा के इस अद्भुत गीत का हिस्सा बनने जा रही हूं तो मैं बहुत खुश थी। ये दो अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं और उनके साथ स्क्रीन साझा करना एक अच्छा अनुभव रहा।”निर्देशक गिफ्टी ने कहा कि गाने का म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें