Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Of The Year 2024: ‘कॉमेडी किंग’ Kapil Sharma को मिला ‘Global Entertainer of the Year Award’

December 7, 2024

Indian Of The Year 2024: ‘कॉमेडी किंग’ Kapil Sharma को मिला ‘Global Entertainer of the Year Award’

Kapil Sharma : मशहूर कॉमेडियन, टेलीविजन होस्ट और अभिनेता कपिल शर्मा को एनडीटीवी के इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्डस 2024 में ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें शुक्रवार को ये सम्मान दिया गया।

अवॉर्ड मिलने के बाद भावुक ‘कॉमेडी किंग’ ने कहा, ‘आज से 20 साल पहले मैं इसी होटल में किसी गायक के साथ कोरस गायक के तौर पर परफॉर्म करने आया था। आज 20 साल बाद मुझे उसी होटल में अवॉर्ड मिल रहा है। मैं वास्तव में भगवान का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।‘

कपिल ने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने शानदार सफर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब मैंने यह शो शुरू किया था, तो मुझे 24 एपिसोड से ज्यादा नहीं दिया गया था और आज इस शो को 12 साल हो चुके हैं। मेरा सफर बहुत शानदार रहा।‘

‘थिएटर से शुरुआत करने के बाद मैंने दिल्ली में कई साल बिताए और फिर मैं मुंबई आ गया। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे रास्ता दिखाया। जब मैं एक रियलिटी शो के लिए चुना गया, तो मेरी जिंदगी में बहुत सी चीजें बदल गईं। जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मुझे लगता है कि यही जिंदगी है।‘

सोशल मीडिया पर लोगों की बढ़ती एक्टिविटिज को लेकर भी कपिल शर्मा ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ‘हम सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा डूबे हैं। हम जानना चाहते हैं कि अमेरिका ने यूक्रेन से क्या कहा है, लेकिन हमें नहीं पता कि हमारे पिता बगल के बाथरूम में गिर तो नहीं गए। सोशल मीडिया पर बहुत समय बिताकर हम लोगों को अपनी दुनिया में आने का मौका दे रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए और मैं इसके लिए कोशिश कर रहा हूं।

कपिल शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने प्लेटफॉर्म पर अपना समय सीमित कर दिया है। मुझे पता है कि किसी व्यक्ति के सोशल मीडिया पर समय बिताने के कई कारण हो सकते हैं। हम सभी की परिस्थितियां एक जैसी नहीं होती। लेकिन यह मत भूलिए कि हर दिन नया होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें