Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Neeru Bajwa संग फ्लर्ट करते नजर आएंगे कपिल शर्मा, Kali Jotta की कास्ट के साथ करेंगे खूब मस्ती

January 17, 2023

Neeru Bajwa संग फ्लर्ट करते नजर आएंगे कपिल शर्मा, Kali Jotta की कास्ट के साथ करेंगे खूब मस्ती

फेमस कॉमेडी शो यानी के द कपिल शर्मा शो में हर बार नए-नए सेलेब्स आते है और इस बार शो में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी रंग जमाते दिखने। जी हाँ, शो में इस हफ्ते पंजाब की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस नीरू बाजवा अपनी अपकमिंग फिल्म Kali Jotta की कास्ट संग शो में पहुंचेगी। दरअसल शो के नए प्रोमो में कपिल खास अंदाज में एक्ट्रेस नीरू बाजवा का वेलकम करते दिख रहे हैं। बता दें के नीरू पहली बार कपिल के शो में आई हैं। ऐसे में कपिल नीरू से कहते हैं के – आप यहां पहली बार आई हैं।

इसपर नीरू ने जवाब दिया- आपने मुझे पहले इनवाइट ही नहीं किया। हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं- हमें पता नहीं था आप बुलाने पर आ जाती हैं। कपिल शर्मा, एक्ट्रेस नीरू बाजवा की उस फिल्म के बारे में बात करते हैं जिसमें उन्होंने कहा था के प्यार किसी से भी, किसी भी उम्र में हो सकता है। इसपर चर्चा करते हुए कपिल एक्ट्रेस से कहते हैं- शादी के बाद वाले प्यार पर यकीन करती हैं आप? कपिल की ये बात सुनकर नीरू बाजवा की हंसी छूट जाती है। कपिल भी अपनी बात पर खूब हंसते हैं।

सभी फैंस इस प्रोमो को देखकर बेहद खुश हैं और इसे लेकर काफी एक्ससिटेड हैं। कपिल शर्मा ने पूरी पंजाबी फिल्म की स्टारकास्ट संग भी खूब मस्ती की कपिल एक्टर विजय से पूछते हैं कि लोग उन्हें दादू क्यों कहते हैं? वो जवाब देते हैं ‘पता नहीं सर…’ लेकिन कपिल तुरंत कहते हैं ‘दाढ़ी काली करके देख लो..क्या पता लोग चाचू कहने लगें’.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें