Site icon Dainik Savera Times

Karan Aujla और Honey Singh ने मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

पंजाब डेस्क: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम करन औजला और यो-यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए। लेकिन इस बार मामला गानों की लोकप्रियता का नहीं, बल्कि उनके बोलों में महिलाओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का है। पंजाब महिला आयोग द्वारा दोनों सिंगर्स को तलब किए जाने के बाद अब दोनों ने आयोग से माफी मांग ली है।

क्या है पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत करन औजला के गाने “MF Gabhru” से हुई। इस गाने के बोलों में महिलाओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिस पर पंजाब महिला आयोग को शिकायत प्राप्त हुई। इसके बाद यो-यो हनी सिंह के गाने “Millionaire” पर भी उंगलियां उठीं। आरोप है कि इस गाने में भी महिलाओं के खिलाफ अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया है।

विदेश में होने के कारण नहीं हो सके पेश

पंजाब महिला आयोग ने इन दोनों कलाकारों को 11 अगस्त को आयोग के सामने पेश होने के लिए समन भेजा था। हालांकि, दोनों कलाकार इस समय विदेश में होने के कारण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके। बावजूद इसके, दोनों सिंगर्स ने महिला आयोग से फोन पर बात कर अपनी ओर से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसे किसी भी विवादित कंटेंट से बचा जाएगा।

आयोग का रुख

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने बताया कि दोनों कलाकारों ने अपनी गलती मानी है और माफी भी मांगी है। आयोग इस बात पर जोर दे रहा है कि मनोरंजन की आड़ में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ईरान में अभी भी फंसे हैं 1000 भारतीय, शशि थरूर बोले- सरकार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क

Exit mobile version