Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karan Aujla Wedding: पंजाबी सिंगर करण औजला करने जा रहे अपनी गर्लफ्रेंड पलक संग 3 फरवरी को शादी

February 2, 2023

Karan Aujla Wedding: पंजाबी सिंगर करण औजला करने जा रहे अपनी गर्लफ्रेंड पलक संग 3 फरवरी को शादी

फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला अपनी गर्लफ्रेंड पलक के साथ 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें कि करण औजला ने साल 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड पलक से सगाई की थी। तभी से सिंगर के फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पलक कनाडा की रहने वाली हैं और पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं और ‘PKR Makeup Studio’ की मालकिन हैं।

बता दें के वह खुद को पलक औजला भी बताती हैं।इसके इलावा बता दें के सोशल मीडिया पर कपल के वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें पलक के ब्राइडल शॉवर की हैं, जिसमें करण पलक के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें