Dainik Savera Times

एक हफ्ते के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाएंगे करण जौहर, बोले– यूनिवर्स मुझे स्ट्रॉन्ग बनाए

Karan Johar Digital Detox

Karan Johar Digital Detox: फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम हो या अन्य प्लेटफॉर्म, करण अक्सर वीडियो, पोस्ट और अपने विचारों के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। लेकिन अब उनके चाहने वालों को कुछ दिनों तक उनका इंतजार करना पड़ेगा।

करण जौहर ने ऐलान किया है कि वह एक हफ्ते के लिए डिजिटल डिटॉक्स पर जा रहे हैं। यानी इस दौरान न तो कोई पोस्ट करेंगे और न ही किसी के मैसेज का जवाब देंगे। उन्होंने खुद माना कि उनके लिए यह फैसला आसान नहीं है।

इंस्टाग्राम स्टोरी से किया ऐलान

करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “एक हफ्ते का डिजिटल डिटॉक्स। नो डीएम, नो पोस्ट। यूनिवर्स मुझे इसे निभाने की ताकत दे।” उनका यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

डिटॉक्स की घोषणा से पहले करण ने आलिया भट्ट की फिल्म राज़ी का एक वीडियो शेयर करते हुए रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी थीं।

फिल्मों की तारीफ करना नहीं भूलते करण

करण जौहर उन लोगों में से हैं जो अच्छी फिल्मों की खुलकर सराहना करते हैं। हाल ही में उन्होंने सनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। इससे पहले वह रणवीर सिंह की धुरंधर की भी तारीफ कर चुके हैं। करण का मानना है कि जब फिल्में दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाती हैं, तब उनकी सफलता तय होती है और यही संकेत है कि हिंदी सिनेमा मजबूत वापसी कर रहा है।

ये भी पढ़ें : इस हफ्ते में थिएटर में रहेगा फिल्मों का महा-मुकाबला, हिंदी की 2 और साउथ की 9 फिल्में होंगी रिलीज; देंखे लिस्ट

वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो करण जौहर हाल ही में अपनी करीबी दोस्त रानी मुखर्जी के साथ एक खास सेशन में नजर आए थे। इस मौके पर रानी मुखर्जी के फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया।

Exit mobile version