Site icon Dainik Savera Times

Vicky Kaushal को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं Karan Johar, Instagram पर किया अनाउंस

बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता विक्की कौशल को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। हाल ही में, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की। इस फिल्म का नाम अभी तक नहीं बताया गया है, लेकिन करण जौहर ने फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट के साथ डायरेक्टर का नाम जरूर बता दिया है। करण जौहर की इस फिल्म में एक बार फिर विक्की कौशल नजर आएंगे। उनके साथ एमी विर्क और तृप्ति डिमरी लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

करण जौहर निर्मित यह फिल्म 25 अगस्त रिलीज होगी। बता दें की हाल की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करके फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। यही नहीं, करण की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ ने भी दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की। इस खबर को जान कर सभी फैंस इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Exit mobile version