Dainik Savera Times

Karan Johar ने Kartik Aryan की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ,सोशल मीडिया पर कही ये बात

मुंबई : बॉलीवड एक्टर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन इन दिनों बहुत चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। जिसमे कार्तिक आर्यन का नया अवतार देखने को मिला है। ग्वालियर में लॉन्च किया गया ट्रेलर वाकई साल का सबसे बड़ा ट्रेलर बनकर आया है, जिसमें कार्तिक आर्यन के अलग-अलग लुक दिखाए गए हैं। ऐसे में दर्शक इस फिल्म का बहुत बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे है। ट्रेलर के बाद दर्शक कार्तिक आर्यन की तारीफ करते नहीं थक रहे है।

इसी बीच बॉलीवड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर ने कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन के ट्रेलर की तारीफ की है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर चंदू चैंपियन के ट्रेलर की तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा,इस महत्वाकांक्षी और दिल को छू लेने वाली सच्ची कहानी के हर फ्रेम में खून, पसीना और आंसू साफ दिखाई दे रहे हैं! @kartikaaryan @kabirkhankk @nadiadwalagrandson को मेरा ढेर सारा प्यार और ढेर सारी सफलता। #chanduchampion” साजिद नाडियाडवाला निर्मित और कबीर खान निर्देशित फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version