Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karan Johar ने सोशल मीडिया पर शेयर की ‘कभी अलविदा ना कहना’ की अनदेखी झलक

May 10, 2024

Karan Johar ने सोशल मीडिया पर शेयर की ‘कभी अलविदा ना कहना’ की अनदेखी झलक

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक शेयर की है। करण जौहर के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन,रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ ‘कभी अलविदा ना कहना’ के सेट से थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है।

करण ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए आदित्य चोपड़ा और शाहरुख को धन्यवाद बोला है। करण जौहर ने ‘कभी अलविदा ना कहना’ के सेट से थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को किसी शॉट्स के बीच से लिया गया है। पोस्ट की गई फोटो में एक बेंच पर करण जौहर, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी बैठे हुए हैं। बेंच पर बैठ कर तीनों लोग किसी गहरी सोच में डूबे दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने फोटो को शेयर करते लिखा है कि इन लोगों ने मुझे ‘कहानीकार’ बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभा का दर्शक बनना मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही है। मैं अमिट यादों और कृतज्ञता के साथ पीछे मुड़कर देखता हूं। ऐसा एक भी दिन नहीं गया जब मैंने अपने ब्रह्मांड, आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान को यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद नहीं दिया कि मैं एक कहानीकार बन सकता हूं और अपने बचपन के सपनों को सेल्युलाइड पर निर्देशित करने का प्रयास कर सकता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें