Site icon Dainik Savera Times

Siddhant Chaturvedi और Tripti Dimri को लेकर ‘Dhadak’ का सीक्वल बनायेंगे Karan Johar!

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म धड़क का सीक्वल सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी को लेकर बना सकते हैं।करण जौहर ने वर्ष 2018 में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को लेकर धड़क बनायी थी। इस फिल्म के जरिये करण जौहर ने दोनों सितारों को लॉन्च किया था। धड़क’2016 की मराठी फिल्म‘सैराट’का रीमेक थी। चर्चा है कि फिल्म धड़क का सीक्वल आने वाला है।

कहा जा रहा है करण जौहर धड़क 2 नई जोड़ी के साथ बनाने की सोच रहे हैं। चर्चा है कि करण जौहर ने धड़क के सीक्वल के लिये सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी को साइन किया है। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल करेंगी। फिल्म‘धड़क 2’पर जल्द काम शुरु होगा। यह फिल्म इस साल की दूसरी छमाई में फ्लोर पर जा सकती है।

Exit mobile version