Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Webseries का निर्देशन करेंगे Karan Johar, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

September 22, 2024

Webseries का निर्देशन करेंगे Karan Johar, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर, वेबसीरीज का निर्देशन कर सकते हैं। करण जौहर ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। करण जौहर ने बतौर निर्माता द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स, द फेम गेम, शोटाइम, ग्यारह ग्यारह और कॉल मी बे जैसी वेब सीरीज बनायी है। करण जौहर अब वेबसीरीज का निर्देशन भी कर सकते हैं।

शो की पटकथा हो चुकी है तय

बताया जा रहा है कि करण जौहर जिस वेबसीरीज का निर्देशन करेंगे वह उनके दिल के काफी करीब है। शो के कलाकारों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन करण इसे हिंदी सिनेमा में की कुछ शीर्ष अभिनेत्रियों के साथ बनाने जा रहे हैं। यह वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के लिए बनेगी। कहा जा रहा है कि इस शो की पटकथा तय हो चुकी है और यदि सब कुछ सही रहा तो अगले साल जनवरी से करण जौहर इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे। इसे साल 2026 में प्रदर्शित करने की योजना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें