Site icon Dainik Savera Times

करण जौहर की फिल्म ‘कल हो ना हो’ को हुए 20 साल पूरे

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की सुपरहिट फिल्म कल हो ना हो के प्रदर्शन के 20 साल पूरे हो गये हैं। करण जौहर निर्मित और निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म ‘कल हो ना हो’ 28 नवंबर 2003 को रदर्शित हुयी थी। फिल्म कल हो ना हो में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, सैफ अली खान ,जया बच्चन, सोनाली बेंद्रे की अहम भूमिका थी।फिल्म कल हो ना हो के प्रदर्शन के 20 साल पूरे होने पर करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर को याद किया।

साथ ही फिल्म की पूरी टीम और उनके हार्ड वर्क की तारीफ की। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर यह इमोशनल पोस्ट शेयर किया।करण जौहर ने लिखा, ‘यह सभी के लिए एक इमोशनल जर्नी रही है’।यह फिल्म मेरे लिए ही नहीं, हम सभी के लिए एक इमोशनल जर्नी रही है। किसी दिल की तरह धड़कती हुई इस स्टोरी पर इतनी जबरदस्त स्टारकास्ट को साथ लेकर आना आसान नहीं था पर मैं फिल्म से जुड़ी पूरी टीम की तारीफ करूंगा।‘मेरे लिए यह आखिरी फिल्म थी जिस पर मैंने पापा के साथ काम किया था।

आज भी मुझे इसके हर फ्रेम में उनकी मौजूदगी का एहसास होता है।थैंक्यू पापा, हमें हर चीज में गाइड करने के लिए और सही चीज के लिए हमेशा स्टैंड लेने के लिए। मैं आपको हमेशा ही मिस करता हूं।’ ‘शुक्रिया निखिल.. एक ऐसा डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के लिए जो हमेशा के लिए हम सभी के दिल से अटैच हो गया।’

Exit mobile version