
एंटरनेशनल डेस्क: टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता करणवीर बोहरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। उनके जाने से परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। महेंद्र बोहरा लंबे समय से फिल्म निर्माण से जुड़े रहे थे और उन्होंने कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया था। पिता के निधन की खबर के बाद करणवीर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपना दुख व्यक्त किया है।
करणवीर बोहरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह उन्हें बहुत याद करेंगे, जिन लोगों ने अपने माता-पिता को खोया है। वही इस दर्द को सही मायने में समझ सकते हैं। इस गहरे दुख के बीच उन्हें इस बात से सुकून मिलता है कि उनके पिता ने एक पूरी और खूबसूरत जिंदगी जी। उनके पिता हमेशा चाहते थे कि वह शांति से इस दुनिया को अलविदा कहें और वैसा ही हुआ। उन्होंने भावुक शब्दों में यह भी याद किया कि उनके पिता मजाक में कहा करते थे कि वह जूते पहनकर इस दुनिया से जाना चाहते हैं और सच में वह उसी तरह शांति से चले गए।
View this post on Instagram
करणवीर ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि उनके पिता ने उन्हें और उनकी बहन को जिंदगी के असली मायने सिखाए। उन्होंने सिखाया कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए। गिरकर दोबारा उठना, जोश और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना और कभी हार न मानना ये सब बातें उन्होंने अपने पिता से सीखी। करणवीर ने कहा कि उनके पिता का जज्बा हमेशा मजबूत रहा और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वही जज्बा उनके अंदर भी बना रहे। सपने देखना और उन्हें पूरा करने की हिम्मत भी उन्हें अपने पिता से ही मिली।
बता दें महेंद्र बोहरा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थे। वह कई दशकों तक फिल्मों के निर्माण, निर्देशन और लेखन से जुड़े रहे। उन्हें खास तौर पर ‘तेजा’ और ‘टक्कर’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। वह मशहूर फिल्ममेकर रामकुमार बोहरा के बेटे थे और परिवार की फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाया। अपने करियर के दौरान उन्होंने सोनाली बेंद्रे, सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...