Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सौभाग्यवती भव की पूरी यूनिट को Karanvir Bohra ने खिलाया अपनी मां के हाथ का बना प्रसाद

October 3, 2023

सौभाग्यवती भव की पूरी यूनिट को Karanvir Bohra ने खिलाया अपनी मां के हाथ का बना प्रसाद

मुंबईः टीवी शो सौभाग्यवती भव-नियम और शर्तें लागू में विराज डोबरियाल का किरदार निभा रहे एक्टर करणवीर बोहरा ने शो की पूरी यूनिट को अपनी मां के हाथ का बना प्रसाद खिलाया। एक्टर ने अपने प्रशंसकों के साथ निजी पल साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और मां के साथ अपने खूबसूरत बंधन का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, ‘मेरी मां हर गुरुवार को घर पर प्रसाद बनाती हैं और उसे मंदिर में देती हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः देवरिया नरसंहार : सदमे में है आठ साल का बच्चा, Police कर रही जांच 

इस बार उन्होंने सौभाग्यवती भव-नियम और शर्तें लागू की पूरी यूनिट के लिए प्रसाद बनाया और मुझसे खास तौर से सभी को अपने हाथों से देने के लिए कहा।‘ उन्होंने आगे कहा, ’मैं वैसे भी ऐसा करता, लेकिन मुझे अच्छा लगता है कि कैसे मांएं अभी भी हमारे साथ बच्चों की तरह व्यवहार करती हैं और हमें निर्देश देती हैं। मैं कभी नहीं चाहता कि यह रिश्ता बदले।’

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

यह हार्दिक मैसेज मां और बच्चे के बीच के स्थायी बंधन को संजोने के महत्व को दर्शाता है। अपनी मां के निर्देश पर यूनिट में प्रसाद बांटना बोहरा के गहरे मूल्यों और परंपराओं को दर्शाती है, जो उन्हें प्रिय हैं। सौभाग्यवती भव-नियम और शर्तें लागू सोमवार से शनिवार तक स्टार भारत पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें