Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anant-Radhika की शादी में ‘Kardashian sisters’ के पहनावों पर चढ़ा देसी रंग, डिजाइनर्स ने कहा…

July 15, 2024

Anant-Radhika की शादी में ‘Kardashian sisters’ के पहनावों पर चढ़ा देसी रंग, डिजाइनर्स ने कहा…

मुंबई: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने वाली विदेशी मेहमानों मे शामिल किम करदाशियां और क्लोई करदाशियां का देसी लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​और तरुण ताहिलियानी ने अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकर और आपस में बहन किम करदाशियां और क्लोई करदाशियां द्वारा भारत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य विवाह समारोह में पहने गए शानदार वस्त्रों का विवरण साझा किया।

एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत ने शुक्रवार को मुंबई में एक शानदार समारोह में बचपन की दोस्त राधिका से शादी की, जिसमें दुनिया भर की मशहूर हस्तियों, नेताओं, हिंदी और दक्षिण भारतीय और ग्लोबल फिल्मी जगत के दिग्गजों के अलाबा लगभग सभी टॉप क्रिकेट खिलाड़ियों की उपस्थिति देखी गई।प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर से संबंधित इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, भारत की अपनी पहली यात्रा के लिए किम (43) और क्लोई (40) ने मनीष मल्होत्रा ​​​​द्वारा तैयार किये गए भारतीय परिधानों को चुना। करदाशियां बहनें रविवार की सुबह अमेरिका लौट गईं।

मनीष मल्होत्रा ​​वर्ल्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, किम ने ‘‘महारानी लाल रंग संरचित लहंगा साड़ी’’ पहनी और क्लोई ने ‘‘बेस्पोक गोल्डन लहंगा’’ पहना था। पोस्ट में कहा गया, ‘‘भारत की अपनी पहली यात्रा के लिए, करदाशियां बहनों- किम (करदाशियां) और क्लोई (करदाशियां) ने मनीष मल्होत्रा ​​​​द्वारा तैयार किये गए भारतीय परिधानों को चुना। किम ने हमारी महारानी लाल रंग संरचित लहंगा साड़ी पहनी, जबकि क्लोई ने शाही आकर्षण का प्रदर्शन किया और हमारा विशेष सुनहरा लहंगा पहना तथा इसे मनीष मल्होत्रा ज्वेलरी से हमारी शानदार विरासत ने परिपूर्ण किया।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें