Dainik Savera Times

Kareena और Malaika ने Karan Johar को किया बर्थडे विश, कहा- ‘तुम्हारे जैसा कोई नहीं’

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को अपने सबसे अच्छे दोस्त करण जौहर को उनके 51वें बर्थडे पर विश किया। करीना ने करण की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की, जिसमें वह सैंडविच खाते दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हारे बर्थडे पर मैं तुम्हें लेगोलैंड की दो टिकट दे रही हूं।‘

उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, ’तुम और मैं… देखो! मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं।’ एक्ट्रेस ने एक और फोटो शेयर की और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे करण, तुम्हारे जैसा कोई नहीं। मैं तुमसे हमेशा प्यार करती रहूंगी।‘ मलाइका ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज में करण के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सेक्सी बॉय करण जौहर, तुम्हें ढेर सारा प्यार।‘

करण ने 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ से डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया। उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों ने खूब सराहा था। अपने 26 साल के करियर में करण ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इसमें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 2020 में पद्मश्री शामिल है।

Exit mobile version