Site icon Dainik Savera Times

हॉलीवुड आइकन Meryl Streep के लिए Kareena Kapoor ने कहा, आपके जैसा कोई नहीं

मुंबई: एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हॉलीवुड आइकन मेरिल स्ट्रीप के बारे में एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि उनके जैसा कोई नहीं है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्ट्रीप की फोटो शेयर की, जिसमें वह सफेद पैंटसूट में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘ओ मेरिल, आपके जैसा कोई नहीं है।‘

वेराइटी डॉट कॉम के मुताबिक, मेरिल स्ट्रीप को मंगलवार को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में गेस्ट ऑफ ऑनर पाम डी’ओर अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान उनको दो मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। अवॉर्ड लेते समय मेरिल स्ट्रीप इमोशनल हो गई।

वह तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डांस करने लगीं। स्ट्रीप ने अपने संबोधन में तीन दशकों से अधिक समय के बाद उनका स्वागत करने के लिए कान को धन्यवाद दिया। उन्होंने इससे पहले 1989 में हुए कान फेस्टिवल में फिल्म ‘ईविल एंजेल्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था।

Exit mobile version