Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kartik Aaryan and Kriti Sanon ने पंजाब में मनाई लोहड़ी, जमकर किया ढोल पर ‘भांगड़ा’

January 14, 2023

Kartik Aaryan and Kriti Sanon ने पंजाब में मनाई लोहड़ी, जमकर किया ढोल पर ‘भांगड़ा’

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर 12 जनवरी को रिलीज़ हुआ जिसके बाद इस फिल्म को अलग अलग शहरों में जा कर लॉन्च किया जा रहा है। मुंबई लॉन्च करने के बाद कार्तिक और कृति लोहड़ी मनाने और ट्रेलर लॉन्च करने के लिए 13 जनवरी को पंजाब के जालंधर पहुंचे थे। इसी के बाद आज यानी के 14 जनवरी को ‘शहजादा’ स्टार्स पतंगबाजी महोत्सव के लिए कच्छ गए हैं।

बता दें के कार्तिक और कृति के पंजाब पहुंचने पर उनका स्वागत ढोल, भांगड़ा और डांस के साथ जोरदार तरीके से किया गया। स्टार्स लोहड़ी के मौके पर लाल दुपट्टा पहने देखा गया और उनका फूलों से स्वागत किया गया। पंजाब के लोगों ने उन्हें अपनी धुन पर नचाया और दोनों को ‘भांगड़ा’ करते भी देखा गया। कार्तिक ने अपने इंस्टा पर पंजाब में लोहड़ी इवेंट में पहुंचने की वीडियो शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, “शहजादा की तरफ से लोहड़ी की लख-लख वधाईयां,मेरा पंजाब में पहला लोहड़ी सेलिब्रेशन।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

‘शहजादा’10 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। जानकारी के लिए बता दें के ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें