Site icon Dainik Savera Times

‘Bhool Bhulaiyaa 3’ की शूटिंग को लेकर Kartik Aaryan ने दी बड़ी जानकारी , जताई यह उम्मीद

मुंबई : कार्तिक आर्यन की फिल्म इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन के नए रूप को लेकर हर कोई उत्सुक है। वही फिल्म 14 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। आपको बता दे कि ये फिल्म एथलीट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है, जो भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता है। वही एक और कार्तिक आर्यन की नई फिल्म चर्चा में हैं जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने कुछ बातें साझा की है।

बता दे ‘चंदू चैंपियन’ के बाद कार्तिक आर्यन अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगे। वही इस फिल्म की शूटिंग पर तेजी से काम किया जा रहा है। फिल्म को लेकर एक्टर ने एक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग आखिरी चरण में पहुंच गई है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दिवाली पर धमाका मचा देगी। कार्तिक ने आगे कहा कि ‘भूल भुलैया 3’ को देखकर ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी के फैंस खुश हो जाएंगे।

वही इस फिल्म में ‘एनिमल’ में काम करने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। वही एक्टर दर्शको को एक बार फिर बाबा के किरदार में दिखाई देंगे। इसके इलावा फैंस विद्या बालन को मंजुलिका के किरदार में देखने के लिए बहुत बेसब्री के साथ इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इसे 2024 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version