Site icon Dainik Savera Times

‘Chandu Champion’ के लिए सम्मान पाकर भावुक हुए Kartik Aaryan, शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट

Kartik Aaryan gets emotional after receiving

Kartik Aaryan gets emotional after receiving

मुंबई: कार्तिक आर्यन के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स बेहद खास और यादगार रहा क्योंकि उन्हें फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। फिलहाल अवॉर्ड मिलने के बाद भावुक हुए कार्तिक आर्यन ने ग्वालियर से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक के अपने सफर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है।

कार्तिक ने अपने पोस्ट में उस दौर को याद किया है, जब वह ग्वालियर के एक छोटे शहर के लड़के थे और एक्टर बनने का सपना देखा करते थे। उन्होंने लिखा है, “आखिरकार मैंने उस पल को देखा और जिया… अभी भी उत्साह और घबराहट से सुन्न हूं… एक छोटे शहर के लड़के का सपना… देश के हर एक्टर का सपना… बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड। चंदू नहीं, चैंपियन है मैं।”

अपने इस सफर के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने फिल्म के निर्देशक कबीर खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने का मौका देने के लिए दोनों का आभार जताते हुए यह भी लिखा है कि उनका यह सफर बेहद मुश्किल और दर्द भरा था, लेकिन इसका नतीजा बेहद खूबसूरत रहा। इसी के साथ उन्होंने अपने माता-पिता, दोस्तों, टीम और उन सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया और उन पर भरोसा बनाए रखा।

‘चंदू चैंपियन’ भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कार्तिक ने मुरलीकांत का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत और शारीरिक बदलाव किया था।

फिलहाल कार्तिक ने अपना यह सम्मान देश के सभी पैरालंपियंस और उन लोगों को समर्पित किया है, जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

अपने नोट के आखिर में कार्तिक ने यह भी लिखा है कि वह इस अवॉर्ड को अपने सफर का अंत नहीं, बल्कि आने वाले कई और बड़े मुकामों की शुरुआत मानते हैं।

Exit mobile version