Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंदौर में ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ के टाइटल ट्रैक पर Kartik Aaryan ने दिखाए किलर मूव्स, फैंस में दिखी दीवानगी

October 19, 2024

इंदौर में ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ के टाइटल ट्रैक पर Kartik Aaryan ने दिखाए किलर मूव्स, फैंस में दिखी दीवानगी

मुंबई : भूल भुलैया 3 का ट्रेलर जबरदस्त हिट होने के बाद, मेकर्स ने इस साल का सबसे बड़ा गाना, यानी टाइटल ट्रैक लॉन्च कर दिया है। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया और सुपरहिट बन गया है। पुराने भूल भुलैया टाइटल ट्रैक की वाइब्स को ताजा करते हुए, इस नए गाने ने ग्लोबल स्टार पिटबुल, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, सीरीज के पसंदीदा नीरज श्रीधर और कार्तिक आर्यन के जबरदस्त डांस स्टेप्स के साथ दुनियाभर में धूम मचा दी है। इस गाने ने कई संस्कृतियों और बीट्स को एक साथ जोड़कर एक खास पहचान बनाई है।

टाइटल ट्रैक की जबरदस्त सफलता के बाद रूह बाबा यानी कार्तिक आर्यन ने देश भर के शहरों का टूर करना शुरू कर दिया है। जी हां! आज कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म का प्रमोशन इंदौर में किया है। यहां एक्टर ने मीडिया से लेकर अपने फैंस तक से मुलाकात की है और सभी को अपने पार्टी एंथम की धुन पर झूमने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि इसके बाद कार्तिक कल हैदराबाद का टूर करते हुए फैंस का दिल धड़काने वाले हैं। कहना गलत नहीं होगा की अलग-अलग शहरों के फैंस के लिए इस टाइटल ट्रैक पर झूमने का यह एक जबरदस्त मौका है।

भूल भुलैया फ्रेंचाइजी हमेशा से हिट म्यूजिक के लिए जाना जाता है, और इस थर्ड पार्ट का टाइटल ट्रैक अपनी यूनिक साउंड, स्टाइल और स्टार पावर के साथ नए रिकॉर्ड बनाने का वादा करता नजर आ रहा है।

कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है। उनके साथ तृप्ति डिमली, ओरिजिनल मंजुलिका, विद्या बालन और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। डरावनी मस्ती और हंसी से भरी दिवाली के लिए तैयार हो जाइए! और भी रोमांचक अपडेट के लिए बने रहिए! भूल भुलैया 3 इस दिवाली 1 नवंबर 2024 को शानदार रिलीज़ के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें