Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूह बाबा बन एक बार फिर धमाल मचाएंगे Kartik Aaryan, एक्टर ने किया ‘भूल भुलैया 3’ के एलान

March 2, 2023

रूह बाबा बन एक बार फिर धमाल मचाएंगे Kartik Aaryan, एक्टर ने किया ‘भूल भुलैया 3’ के एलान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 वर्ष 2024 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन,तब्बू, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभायी थी। कार्तिक आर्यन ने अपनी भूल भुलैया सीरीज़ की नेक्सट सीक्वल का ऐलान कर दिया है। भूल भुलैया 3 अगले साल ( 2024) में दीवाली पर रिलीज़ होगी।

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है।कार्तिक ने भूल भुलैया 2 से अपने पॉप्युलर डायलॉग वाला एक शॉर्ट क्लिप भी अटैच किया है। कार्तिक आर्यन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भवानीगढ़ की वीरान हवेली को दिखाया गया है, जिसमें भूल भुलैया 2 की कहानी आगे बढ़ती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

वीडियो में कार्तिक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “क्या लगा कहानी खत्म हो गई है? दरवाजजे तो बंद होते ही है ताकि एक दिन फिर से खुल सके।वीडियो में कार्तिक ने रूह बाबा के रूप में कपड़े पहने हैं और वह अमी जे तोमर गाते हैं। वह पिछली कहानी से अपने डायलॉग को रिपीट करते हुए कहते हैं, मैं आत्मा से सिर्फ बात ही नहीं करता, आत्मा में मेरी अंदर आ भी जाती है। डरावना वीडियो शेयर करते हुए, कार्तिक ने लिखा, रूह बाबा रिटर्न्स दिवाली 2024।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें