Site icon Dainik Savera Times

IFFM में Kartik Aaryan की धमाकेदार जीत! ‘Chandu Champion’ के लिए जीता Best Performance Award

मुंबई : कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन की रिलीज के साथ ही एक बड़ा इंपैक्ट डाला है। एक्टर ने मुरलीकांत पेटकर के किरदार में जान फूंकने के लिए कड़ी मेहनत और डेडीकेशन दिखाई है। फिल्म को हर जगह से बहुत अच्छे रिव्यू मिले और लोगों ने कार्तिक की परफॉर्मेंस की खून तारीफ की। इस पहचान ने उन्हें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (IFFM) में अपनी चमक बिखेरने में मदद की, जहां उन्हें चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार्तिक ने IFFM में बड़ी जीत हासिल की, चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) का अवॉर्ड जीता। यह उपलब्धि दिखाती है कि उन्होंने इस रोल को कितनी अच्छी तरह से निभाया है, और यही वजह है कि वह इस पहचान के असल में हकदार हैं। कार्तिक की परफॉर्मेंस को दर्शकों से काफी प्रशंसा मिली है। इसे उनके बेस्ट परफॉर्मेंसेस में से एक माना जा रहा है और उनके फैंस का मानना ​​है कि यह नेशनल अवॉर्ड का हकदार है।

चंदू चैंपियन की सफलता को एंजॉय कर रहे कार्तिक के पास कई बड़ी अपकमिंग फिल्म हैं। बता दें कि कार्तिक भूल भुलैया 3 में नज़र आएंगे, जो दिवाली पर रिलीज़ होगी। इसके बाद वे पति पत्नी और वो 2 और अनुराग बसु की म्यूज़िकल लव स्टोरी में नज़र आएंगे।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा प्रोड्यूस चंदू चैंपियन 14 जून, 2024 को रिलीज हुई थी। कबीर खान द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म ने सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों पर प्यार पाया है और इस तरह से इसने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है।

Exit mobile version