Site icon Dainik Savera Times

08 दिसंबर को रिलीज होगी कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति की फिल्मम ‘मेरी क्रिसमस’ 08 दिसंबर को रिलीज होगी। श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म मेरी क्रिसमस में विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।‘मेरी क्रिसमस’को अलग-अलग सहायक कलाकारों के साथ दो भाषाओं, तमिल और हिंदी में शूट किया गया है।तमिल संस्करण के सह-कलाकार अभिनेता राडिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स हैं, जबकि हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद हैं। अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे भी कैमियो निभाएंगी। फिल्म मेरी क्रिसमस पहले 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 08 दिसंबर को रिलीज होगी।

Exit mobile version