Site icon Dainik Savera Times

कैटरीना कैफ ने ‘मैरी क्रिसमस’ को बताया सबसे मुश्किल फिल्म, बोली: ‘यह मुश्किल था…’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्म मैरी क्रिसमस को अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्म मानती हैं। कैटरीना कैफ ने विजय सेतुपति के साथ फिल्म मैरी क्रिसमस में काम किया है। मैरी क्रिसमस का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। कैटरीना कैफ ने कहा,मुझे विजय सेतुपति के साथ मैरी क्रिसमस में काम करने का मौका मिला। यह बहुत खूबसूरत था।

यह मेरे करियर की अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। उस कैरेक्टर ने मेरे अंदर से काफी कुछ बाहर निकाला है और अनुभव शानदार रहा है। मैरी क्रिसमस द्विभाषी फिल्म है। हमने फिल्म को हिंदी और तमिल में शूट किया। मैंने तमिल वर्जन के लिए तमिल में शूटिंग किया। ऐसे में दो-दो बार शूट करना होता था।

इसलिए यह मुश्किल था, लेकिन रोमांच से भरा था। मेरे को-स्टार विजय सेतुपति बहुत अद्भुत हैं। जब हम हिंदी शूट करते थे तो वह शानदार होते थे, लेकिन जब हम तमिल में शूट करते थे तो वह एक अलग अभिनेता बन जाते थे।फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version