Site icon Dainik Savera Times

Katrina Kaif ने शेयर की बहन Isabelle के बर्थडे की तस्वीरें, इस अंदाज में किया सेलिब्रेट

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सभी फैंस भी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर अपडेट को फॉलो भी करते हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिस में वे अपनी बहन इसाबेल कैफ का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको बता दें के इसाबेल कैफ का बर्थडे 6 जनवरी यानी के कल था।

बता दें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में बैकग्राउंड में हैप्पी बर्थडे विश के साथ बहुत सारे बैलून लगे हुए देखे जा सकते हैं। वहीं तस्वीरों में कैटरीना और इसाबेल एक साथ पोज़ देती हुई काफी खूबसूरत लग रही हैं और सिस्टर गोल भी सेट कर रही हैं। वहीं जीजा जी यानी विक्की कौशल ने भी सिस्टर इन लॉ को अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर बर्थडे विश किया. विक्की कौशल ने इसाबेल की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “ हैप्पी हैप्पी Isy विशिंग यू ए ईयर फुल ऑफ लव, लाफ्टर एंड गुड हेल्थ’

सिर्फ वही नहीं बल्कि विक्की कौशल के भाई और कैटरीना कैफ के देवर सनी कौशल ने भी इसाबेल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। ये तस्वीर विक्की और कटरीना की शादी की है। सन्नी ने लिखा, “ हैप्पी बर्थडे ईशा कैफ, आपका ये साल बेस्ट रहे.लॉट्स ऑफ लव एंड ए बिग टाइट हग।”

Exit mobile version