Site icon Dainik Savera Times

Kaveri Priyam पर चढ़ा महाकाल का रंग, बोलीं—अद्भुत है यहां का अनुभव

Kaveri Priyam Mahakal temple visit experience Ujjain Mahakal darshan

Kaveri Priyam Mahakal temple visit experience Ujjain Mahakal darshan

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कावेरी प्रियम मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और काफी देर तक हाथ जोड़कर बाबा के भक्ति रस में डूबी नजर आईं।

नंदी महाराज के पास मौजूद अभिनेत्री बाबा महाकाल को निहारती नजर आईं। दर्शन के बाद अभिनेत्री ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन सालों से लगातार महाकाल दर्शन के लिए आ रही हैं। उन्होंने कहा, “पिछले तीन सालों से मैं यहां आ रही हूं। यहां की ऊर्जा को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। भस्म आरती के समय जो शक्ति और ऊर्जा मिलती है, वह अलौकिक होती है। उसे महसूस करके ही समझा जा सकता है। यहां आकर मन को बहुत शांति मिलती है।”

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/entertainment/dhurandhar-2-bo-16th-day/

अभिनेत्री ने मंदिर की व्यवस्था की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “महादेव की कृपा से हर बार मेरे दर्शन बहुत शांतिपूर्ण और सुखद होते हैं। यहां का प्रशासन और स्टाफ बहुत अच्छे से काम करता है। हर चीज सही तरीके से व्यवस्थित है।”

अभिनेत्री कावेरी प्रियम टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वे महाकाल के दर्शन के लिए हर साल आती रहती हैं। अभिनेत्री ने मंदिर प्रबंधन और वहां काम करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यहां की अच्छी व्यवस्था की वजह से हर भक्त को आसानी से दर्शन करने का मौका मिलता है।

अभिनेत्री ने ‘नागिन 2’, ‘परदेस में है मेरा दिल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शो में छोटी भूमिकाओं के साथ शुरुआत की, लेकिन उन्हें लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में कुहू माहेश्वरी और ‘जिद्दी दिल माने ना’ में डॉ. मोनामी महाजन जैसे प्रमुख किरदारों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

कावेरी प्रियम इस समय ‘दूरियां’ धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वे सोनिया का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले, वे ‘दिल दियां गल्लां’ और ‘जिद्दी दिल माने ना’ जैसे शो का हिस्सा रही थी।

Exit mobile version