Site icon Dainik Savera Times

यशराज फिल्म्स की आगामी सीरीज ‘अक्का’ में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे

मुंबई: यशराज फिल्मस की आगामी सीरीज अक्का में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे नजर आयेंगी। नेटफिलक्स पर कुछ दिनों पहले वेब सीरीज द रेलवे मेन रिलीज हुई है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई यह सीरीज यश राज फिल्म के बैनर तले बने है। द रेलवे मेन की सफलता के बाद अब नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स अपने अगले प्रोजेक्ट अक्का की ओर बढ़ रहे है।यश राज फिल्म्स की अगली सीरीज अक्का होगी, जिसमें राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश लीड रोल निभाएंगी। धर्मराज शेट्टी के निर्देशन में बन रही अक्का एक पीरियड थ्रिलर वेब सीरीज होगी।

Exit mobile version