Site icon Dainik Savera Times

Hrithik की जगह अब ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाएंगे ‘KGF’ स्टार Yash

‘KGF 2’ फेम एक्टर यश से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है, बता दें कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में फिल्म में रावण का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया है। जानकारी के लिए बता दें के के पहले इस फिल्म में रावण के रोल के लिए ऋतिक रोशन का नाम ऑलमोस्ट कन्फर्म बताया जा रहा था। लेकिन अब खबरों के मुताबिक ऋतिक अब ‘विक्रम वेधा’ के बाद एक और नेगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहते। इस फिल्म में राम के रोल में रणबीर कपूर के होने की भी खबरें थीं।

रिपोर्ट की मानें तो एक्टर यश के पास इस समय 4-5 सॉलिड स्क्रिप्ट हैं। इसमें एक जंगल एडवेंचर, एक साइंस फिक्शन फिल्म और एक गैंगस्टर ड्रामा भी है। और इन्हीं में से एक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भी है। सूत्रों की मानें तो यश को ऐसे किरदारों की तलाश है जो उनकी धांसू स्क्रीन प्रेजेंस के साथ न्याय करें। रिपोर्ट में कहा गया है कि यश को नितेश की स्क्रिप्ट और उनकी रामायण की प्री-पिक्चराइजेशन पसंद आई है।

यश इस फिल्म साइन करने से पहले कास्टिंग पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ये एक बड़ा प्रोजेक्ट है और वो चाहते हैं कि कमिटमेंट करने से पहले सबकुछ परफेक्टली तय हो जाए। इस खबर को सुन सभी फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं।

Exit mobile version