Khesari Lal Yadav’s wife’s birthday : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत और अभिनय से लाखों फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी गायक और अभिनेता दोनों रूप में लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि मीडिया में उनके अफेयर्स अक्सर चर्चा में रहते रहे, लेकिन रियल लाइफ में खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा यादव के साथ शादी की है और उनके दो बच्चे भी हैं।
खेसारी लाल यादव ने पत्नी को खास अंदाज में दी बर्थडे की बधाई
हाल ही में 17 फरवरी को खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा का जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की और उसे कैप्शन के साथ पोस्ट किया। तस्वीर के साथ खेसारी ने लिखा, “मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा आप हैं… आपकी मुस्कान से ही हमारी दुनिया रोशन है। आपके जन्मदिन पर ढेरों खुशियां और प्यार! हैप्पी बर्थडे, लव यू चंदा!” इस पोस्ट के तुरंत बाद फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने चंदा यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ की।
View this post on Instagram
मुश्किलों के बीच चंदा यादव खेसारी की बनी सबसे बड़ी सहारा
खेसारी की जिंदगी की कहानी भी काफी प्रेरणादायक है। आज वे सुपरस्टार हैं, लेकिन पहले उन्होंने दूध बेचकर गुजारा किया करता था। शादी के समय उनके पास दूल्हा बनने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने चार भैंस बेचकर उनके लिए दूल्हा के कपड़े और सेहरा तैयार करवाया। शादी में कुल 11 हजार तिलक दिए गए, जिसे बाद में उनके पिता ने लौटा दिया।
इन मुश्किलों के बीच भी चंदा यादव खेसारी की सबसे बड़ी सहारा बनकर उनके साथ खड़ी रहीं। चाहे हालत कैसी भी हो, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाया। खेसारी अपनी शुरुआती ज़िन्दगी में दिल्ली में लिट्टी-चोखा की रेहड़ी लगाने के दौरान भी अपनी पत्नी के साथ रहे। आज, खेसारी लाल यादव की सफलता में चंदा यादव का योगदान और उनका साथ हमेशा याद किया जाता है।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...