Site icon Dainik Savera Times

खुशी फिल्म की टीम ने ‘यादाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर’ में की पूजा-अर्चना

हैदराबाद: तेलुगू की हाल ही में सुपरहिट हुई फिल्म ‘खुशी’ की टीम रविवार को यादाद्रि भुवनगिरी जिले में यादाद्रि लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए एकत्रित हुई।फिल्म ‘खुशी’ की शानदार सफलता के बाद फिल्म की टीम ने स्वामी का आशीर्वाद मांगा गया। फिल्म के अभिनेता विजय देवरकोंडा, निर्देशक शिव निर्वाण और निर्माता नवीन येरनेनी और वाई रविशंकर ने अपने परिवार के के साथ यादाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के दर्शन किए।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए, अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी फिल्म ‘खुशी’ की अपार सफलता के लिए दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विजय देवरकोंडा ने कहा,‘‘हमारी फिल्म को मिली उल्लेखनीय सफलता के बाद, हमारी पूरी टीम यादाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए एक परिवार की तरह इकट्ठा हुई।

हम यदाद्री मंदिर को वैश्विक मान्यता प्रदान करने के लिए तेलंगाना सरकार की सराहना करते हैं।’’ निर्देशक शिवा निर्वाण, निर्माता वाई रविशंकर और नवीन येरनेनी ने को यादाद्री मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए तेलंगाना सरकार को धन्यवाद दिया।

Exit mobile version