Site icon Dainik Savera Times

तेलगु फिल्म में भी हाथ आजमाने जा रही कियारा आडवाणी, प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी तेलगु फिल्म गेम चेंजर में काम करती नजर आयेंगी।एस. शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म गेम चेंजर में कियारा आडवाणी ,राम चरण के अपोजिट नजर आयेंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कियारा एक्शन करती नजर आयेंगी। कियारा का कहना है कि वह लगातार कुछ नया करने की कोशिश कर रही हैं। वह उन जॉनर की फिल्में कर रही हैं, जिसमें उन्होंने पहले हाथ नहीं आजमाया।’गेम चेंजर’ का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा किया गया है।

Exit mobile version