Site icon Dainik Savera Times

‘Don 3’ में हुई Kiara Advani की एंट्री, Priyanka की जगह अब कियारा निभायेंगी Roma का किरदार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की ‘डॉन 3’ में एंट्री हो गई है। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘डॉन 3’ बना रहे हैं। ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसी के साथ आपको बता दें कि ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी की एंट्री हो चुकी है। कियारा आडवाणी की कास्टिंग को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है।

कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर को ‘डॉन 3’ के लिये कियारा परफेक्ट लगी। ‘डॉन 3’ की कास्टिंग नए सिरे से की गई है। रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है, वहीं अब कियारा आडवाणी प्रियंका चोपड़ा की जगह ले ली है। क्राइम थ्रिलर ‘डॉन 3’ में कियारा ,रोमा का किरदार निभायेंगी।

Exit mobile version